Home News Business

स्काउट-गाईड मनाएंगे हरित दिपावली

स्काउट-गाईड मनाएंगे हरित दिपावली
@HelloBanswara - -

Banswara November 04, 2018 - भारत सरकार वन एवं पर्यावरण जलवायु मंत्रालय के निर्देश अनुसार राजस्थान प्रदेश में चल रही नेशनल ग्रीन कोर योजना अंतर्गत प्रदेश के स्काउट-गाइड संगठन द्वारा इस दीपावली को ‘हरित दिपावली, स्वस्थ दीपावली’ की थीम पर मनाया जाएगा। इसके लिए जिले के समस्त इको क्लबों ने अपनी तैयारियां प्रारंभ कर दी है।

 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सालिया इको क्लब के स्काउटर नाथजी डामोर एवं सीनियर रोवर भाविक सुथार के निर्देशन में शनिवार को विद्यालय अवकाश होने के बाद भी व्यक्तिगत संपर्क कर स्काउट्स गाइड्स को विद्यालय में बुलवाया इस दीपावली को ‘हरित दीपावली, स्वस्थ दीपावली’ की थीम पर मनाने की सभी को प्रतिज्ञा दिलवाई। इस दौरान सभी ने मिलकर राजकीय संस्थानों की सफाई करते हुए गांव में एक अच्छा मैसेज भी दिया।

स्काउटर डामोर ने कहा कि सभी स्काउट्स अपने आसपास रहने वाले बच्चों को ग्रीन दिपावली मनाने के लिए प्रोत्साहित करेंगे जिले के सभी इको क्लब इसी दिशा में प्रयास करेंगे और अधिक से अधिक प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाकर खुशहाल जिंदगी एवं स्वस्थ जीवन की कामना करेंगे।

शेयर करे

More news

Search
×