Home News Business

दिल्ली में पेट्रोल 21 पैसे सस्ता होकर 78.21 रुपए, 22 दिन में 4.62 रु कम हुए

दिल्ली में पेट्रोल 21 पैसे सस्ता होकर 78.21 रुपए, 22 दिन में 4.62 रु कम हुए
@HelloBanswara - -

Delhi November 08, 2018 दिल्ली में पेट्रोल गुरुवार को 21 पैसे सस्ता हुआ। वहां एक लीटर पेट्रोल का रेट 78.21 रुपए हो गया। मुंबई में 20 पैसे कम होकर कीमत 83.72 रुपए हो गई। डीजल का रेट 18 से 19 पैसे तक कम हुआ। दिल्ली में 22 दिन में पेट्रोल का रेट 4.62 रुपए कम हुआ है। कच्चे तेल के रेट कम होने और रुपए में मजबूती की वजह से तेल कंपनियां पेट्रोल-डीजल की कीमतें घटा रही हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड 73 डॉलर प्रति बैरल से नीचे है।

 

दिल्ली में पेट्रोल 73 रुपए के नीचे आया

  1. मेट्रो शहरों में पेट्रोल

    शहरबुधवार को रेट (रु/लीटर)गुरुवार को रेट (रु/लीटर)कमीदिल्ली78.4278.2121 पैसेमुंबई83.9283.7220 पैसे

     

  2. मेट्रो शहरों में डीजल

    शहरबुधवार को रेट (रु/लीटर)गुरुवार को रेट (रु/लीटर)कमीदिल्ली73.0772.8918 पैसेमुंबई76.5776.3819 पैसे

     

  3. दिल्ली में 22 दिन (18 अक्टूबर से 8 नवंबर) में पेट्रोल 4.62 रुपए सस्ता हुआ। इस दौरान मुंबई में 4.57 रुपए कम हुए। 18 अक्टूबर से पहले तेल कंपनियां लगातार कीमतें बढ़ा रही थीं। सिर्फ 5 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल 2.5 रुपए सस्ते हुए थे।

     

  4. केंद्र सरकार ने 4 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 1.5 रुपए घटाई थी। तेल कंपनियों को 1 रुपया कम करने के लिए कहा गया। इस तरह 5 अक्टूबर को 2.5 रुपए की राहत मिली थी।

शेयर करे

More news

Search
×