Home News Business

जिले में साँसे थमी हुई है कांग्रेस के टिकट लिस्ट की, जाने ओर भी

जिले में साँसे थमी हुई है कांग्रेस के टिकट लिस्ट की, जाने ओर भी
@HelloBanswara - -

प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2018 23 दिन बाद है और उसके लिए कांग्रेस की अभी तक उम्मीदवारों की प्रथम सुची भी जारी नही हुई है इसके लिए कल भी रात तक सभी कांग्रेसी इंतज़ार करते रहे है पर कल रात तक भी सूचि जारी नहीं हुई थी जिससे जिलें के नेताओ में खलबली मची हुई है। सभी के दिलो की धडकन बडी हुई है।

नेता जयपुर दिल्ली फोन करके टिकट के बारे में जानकारी भी ले रहे है। जिले के कुछ जगह टिकटो के लिए गुटबाजी भी हो रही है।

 

जिले के विधानसभा क्षेत्र

बांसवाडा : जिलें की बांसवाडा विधानसभा से कांग्रेस से पुर्व विधायक व पीसीसी सचिव अर्जुन बामनीया और दूसरी तरफ छोटी सरवन प्रधान राजेश कटारा इन दोनो में टिकट को लेकर अच्छा खासा घमासान देखने को मिल रहा है। इसके लिए पुरे शहर में इन्ही कि बातें भी चल रही है।

गढी : यहा पर शेलेन्द्र रोत, पुर्व विधायक कांता भील, देवीलाल खांट, अरथुना प्रधान कल्पना कटारा, जनार्धन पटेल सहीत अन्य ओर भी टिकट के लिए अपनी दावेदारी कर रहे है। जिस कारण टिकट के बाद भारी गुजबाजी का सामना करना पड सकता है।

कुशलगढ : यहाँ पर सज्जनगढ प्रधान मोती भुरिया, कुशलगढ प्रधान रमिला खडीया, हवसिंग कटारा सहीत अन्य नेता अपनी दावेदारी कर रहे है। जिस कारण यहाँ पर भी टिकट मिलने के बाद गुटबाजी का सामना करना पड़ सकता है।

घाटोल : यहाँ पर पुर्व संसदीय सचिव नानालाल निनामा और शांतीलाल निनामा है। नानालाल जो यहा से दो बार विधायक भी रह चुके है। वैसे यहाँ पर गुटबाजी होने की सम्भावना कम है।

बागीदौरा : यह ही एक मात्र एक ऐसी सीट है जहाँ पर एक ही नाम आता है जो संभाग के सबसे बड़े नेता व पुर्व मंत्री व वर्तमान विधायक महेन्द्रजीत सिंह मालवीया है और वो 15 नवंबर को वे अपना नामांकन भी भरेंगे।

शेयर करे

More news

Search
×