Home News Business

स्काउट-गाइड ने एडवेन्चर साहसिक गतिविधि में दिखाया उत्साह

स्काउट-गाइड ने एडवेन्चर साहसिक गतिविधि में दिखाया उत्साह
@HelloBanswara - -

Banswara November 17, 2018 - राजस्थान राज्य भारत स्काउट-गाइड की ओर से एडवेन्चर साहसिक गतिविधि हाईक का आयोजन किया गया। माही-अरथूना मोहत्सव से पूर्व तैयारियों तथा वातावरण निर्माण के लिए किए जा रहे इस आयोजन में रोवर-रेन्जर उत्साह से भाग ले रहे है।

सी.ओ. स्काउट दीपेश शर्मा ने शुक्रवार को जिले के गोविन्द गुरु राजकीय महाविद्यालय, हरिदेव जोशी कन्या महाविद्यालय, न्युलुक गर्ल्स कॉलेज, महात्मा गांधी कॉलेज, पीएसपी कॉलेज, लीयो कॉलेज, ग्लोबल कॉलेज एवं हेड क्वार्टर ऑपन रोवर क्रू व रेंजर टीम के रोवर-रेंजर्स ने भाग लिया।
उन्होंने बताया कि माही महोत्सव की पूर्व तैयारियों के लिए एडवेन्चर साहसिक गतिविधि हाईक रोवर रेंजर की हाईक रखी जा रही है। प्रति माह में दो हाईक 15-15 दिन के अंतराल से बांसवाड़ा के प्रमुख पर्यटन केन्द्रों पर आयोजित की जा रही है।

शुक्रवार को द्वितीय हाईक माहीडेम बेकवाटर स्थित आईलेण्ड पर रखी गई। जिसमें पर्यटन उन्नयन समिति के संरक्षक जगमालसिंह, दीपेश शर्मा, मुजफर, सज्जनसिंह के साथ 30 रेंजर व 33 रोवर हाईक की। इस दौरान विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। साथ ही रोवर-रेंजस ने श्रमदान भी किया। आगामी हाईक 25 व 26 नवम्बर को होगी।

शेयर करे

More news

Search
×