Home News Business

पैंथर दो शावकों के साथ बड़गांव आबादी क्षेत्र में घुसा

पैंथर दो शावकों के साथ बड़गांव आबादी क्षेत्र में घुसा
@HelloBanswara - -

बाँसवाड़ा के उदयपुर मार्ग पर बड़गांव और चिड़ियावासा क्षेत्र में पिछले 3 दिनों से पैंथर का खौफ बना हुआ है। शुक्रवार को तो पैंथर मुख्य मार्ग से होता हुआ गांव की आबादी वाले क्षेत्र में भी आ गया।

लोगों से मिली जानकारी के अनुसार बड़गांव सीनियर सैकंडरी स्कूल के ठीक पीछे केले की फसलों के बीच से एक पैंथर अपने दो शावकों के साथ बाहर निकला और उदयपुर बांसवाड़ा मुख्य मार्ग को क्रॉस कर बड़गांव के आबादी क्षेत्र में घुस गया। जहां मकानों के पीछे मक्के के खेतों में भाग गया। इसके बाद तो गांव के लोग हाथों में लठ लेकर खेतों में पहुंचकर काम कर रहे लोगों को घरों में जाने को कहा। हर कोई भाग रहा था। शिव मंदिर के पास मैदान में खेल रहे बच्चे भी भागने लगे।

कार से टकराया पैंथर  
राहगीरों के अनुसार मुख्य मार्ग को पार करने के दौरान पैंथर पास से गुजर रही एक कार से भी टकराया, लेकिन बाल बाल बच गया। वहां से सीधा खेतों की ओर चला गया।

इसके बाद लोग खेतों की ओर गए, जहां मक्का की फसल टूटी हुई दिखी और पैंथर के गुजरने के पद चिह्न भी देखे। दो दिन पहले भी भाटिया हाउस में जहूर चाचा के फार्म में कुत्तों को खाने का भी मामला सामने आया था।

ग्रामीणों ने बताया कि आबादी क्षेत्र में पैंथर के आने के बाद भी वन विभाग निष्क्रिय बैठा हुआ है। कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। लोगों का घरों से बाहर निकलना दुष्वार हो रहा है। 

2024 Fun Festiva
शेयर करे

More news

Search
×