Home News Business

भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाने हेतु राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा की बैठक सम्पन

 भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाने हेतु राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा की बैठक सम्पन
@HelloBanswara - -

राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा द्वारा बांसवाड़ा में  प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाने हेतु एक तैयारी बैठक आज दिनांक 7 अप्रेल 2019,रविवार को 11 बजे, गायत्री गार्डन बांसवाड़ा में रखी गयी।
बैठक की अध्यक्षता महेश उपाध्याय ने की। बैठक के मुख्य अतिथि सेवा निवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी  पुष्पेंद्र पंड्या एवं विशिष्ट अतिथि सेवा निवृत वन अधिकारी दिनेश भट्ट थे।
बैठक में प्रारम्भ में राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के जिला अध्यक्ष कांतिलाल पंड्या ने अतिथियो का स्वागत एवं बैठक के उद्देश्य के बारे में बताया। प्रदेश मंत्री हेमेंद्र नाथ पुरोहित ने दिनांक 7 मई को भगवान परशुराम के जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाने हेतु सबके सहयोग की अपील की।

विशिष्ठ अतिथि दिनेश भट्ट ने लिमथान गाँव में स्थित भगवान परशुराम के मंदिर के जीर्णोद्धार की बात रखी। मुख्य अतिथि पुष्पेंद्र जी पंड्या ने प्रत्येक ब्राह्मण परिवार के घर मे भगवान परशुराम जी की पूजने योग्य आकार की मूर्ति रखने की बात की। कार्यक्रम के अध्यक्ष महेश उपाध्याय ने इस अवसर पर शोभायात्रा को भव्य बनाने एवं सबके सहयोग से इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु गांव गाँव संपर्क करने की बात रखी।

इस अवसर पर  लिमथान गाँव मे स्थित भगवान परशुराम जी के मंदिर के जीर्णोद्धार के लिये सर्व सम्मति से एक वित्त एवं निर्माण कमेटी महेश उपाध्याय की अध्यक्षता में बनाई गयी, जिसमे सर्व ब्राह्मण समाज के सभी बंधुओ को शामिल कर मंदिर संबंधी प्रत्येक कार्य को सबकी सहमति एवं सहयोग से पूर्ण किया जाएगा।
 

इस अवसर पर नानूराम वैष्णव, देवेंद्र जोशी सरेड़ी बडी, प्रमोद कौशिक ,नारायण लाल भट्ट ठिकरिया, कमलेश जोशी,सत्येंद्र उपाध्याय, केशव लाल पंड्या, पुष्पेंद्र त्रिपाठी,घनश्याम जोशी, सुभाष त्रिवेदी और विनोद जोशी कूपडा ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के राष्ट्रीय मंत्री मुकेश पाठक ने भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सर्व सम्मति से लिये गए निर्णय के आधार पर तय कार्यक्रम के बारे में बताया कि 7 मई को प्रातः 7 बजे लिमथान गांव में भगवान परशुराम के मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे जहाँ पर बांसवाड़ा से वरिष्ठजन एवं छींच,नवागांव,सुरवानिया,सालिया, सियापुर,कुशल गढ़ के ब्राह्मण बंधु भव्य वाहन रैली द्वारा कुशलबाग मैदान पहुचेंगे।

साथ ही तलवाड़ा, बांसवाड़ा, कूपडा, सुन्दनपुर, परतापुर, सरेड़ी बड़ी, खेड़ा, घाटोल, चिडियावासा, पालोदा, आसोड़ा,  गनोडा,  सुन्दनी, रोहिड़ा , सेमलिया एवं अन्य गांवो के ब्राह्मण बंधु 7 मई को ही प्रातः 8 बजे सीधे कुशलबाग मैदान पहुचेंगे।

लिमथान से रैली के बांसवाड़ा पहुचने के बाद कुशलबाग मैदान से हजारों की संख्या में सभी ब्राह्मण बंधु गांधी मूर्ति से पीपली चौक, भोजा पालिया, पैलेस रोड होते हुए महालक्ष्मी चोक से आजाद चौक एवं वहाँ से वनेश्वर महादेव मंदिर पहुचेंगे।

वहाँ संतो के अशीर्वाचनो के पश्चात कार्यक्रम का समापन होगा।

इस बैठक में  भूपेंद्र उपाध्याय तनिक, ललित मोहन जोशी, राजेन्द्र प्रसाद ठाकुर, उत्तम रावल, देवेंद्र शुक्ला, भावेश भट्ट, कृष्ण लाल पंड्या, सत्येंद्र व्यास, अशोक शर्मा, हर्षद जोशी चोपासाग, हरिश जोशी सालिया,समेत सैकड़ो बंधुओ ने भाग लिया एवं कार्यक्रम की सफलता हेतु पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम का संचालन कान्तिलाल पंड्या ने किया एवं आभार प्रदर्शन की रस्म प्रदेश मंत्री उर्विष पाठक ने अदा की।

इस भव्य आयोजन में सभी ब्राह्मण संगठन जैसे राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ, विप्र फाउंडेशन, ब्राह्मण महासभा भी भाग लेंगे एवं सामुहिक रूप से इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक मनाया जाएगा।

2024 Fun Festiva
शेयर करे

More news

Search
×